Skip to main content

हे राम !

 हे राम !

ना तुम बचें , ना सीता बची ,

ना लक्ष्मण , और ना हनुमान ,

ना लंका बची ना लंकेश ,

बस तेरे नाम पे आज सिर्फ़ दिवाली बची | 


हे राम !

ना  प्रेम बचा , ना बचें झूठन बेर ,

ना अनुराग बचा , ना बचा वैराग ,

ना कोई त्याग , ना कोई साधना ,

ना कोई हठ , ना कोई पीड़ा ,

बस तेरे नाम पे आज सिर्फ़ दिवाली बची | 


हे राम !

ना धर्म बचा , ना कोई वेद  ,

ना कोई भक्ति , ना कोई मुक्ति ,

ना साधू , ना संत ,

ना ज्ञानी , ना ज्ञान ,

बस तेरे नाम पे आज सिर्फ़ दिवाली बची | 


हे राम !

ना शान्ति , ना आंनद ,

ना धैर्य बचा और ना कोई तपस्या ,

हे राम !

अब तेरे नाम पे कोई कर्म भी नहीं बचा ,

ना सत्य बचा और ना ही कोई खोज ,

बस तेरे नाम पे आज सिर्फ़ दिवाली बची | 


जब कुछ नहीं बचा ,

हे राम !

अब तेरे नाम की यह दिवाली भी ना बचें || 


Comments

Popular posts from this blog

Introspection Practice

Chapter 10: The Human Goal: Moksha - Story of Kotikarna

Bhikshu Kotikarna mentioned that Moksha is to understand your true nature. (अपने असली स्वरूप को पहचानना ही मोक्ष है।). However, for a majority of us the question would remain as beautifully asked by the student in Vivekachoodamani: भ्रमेणाप्यन्यथा वाऽस्तु जीवभावः परात्मनः तदुपाधेरनादित्वान्नानादेनार्श इष्यते॥ अतोस्य जीवभावोऽपि नित्या भवति संसृतिः न निवर्तेत तन्मोक्षः कथं मे श्रीगुरो वद॥ [- १९२ & १९३] bhrameṇāpyanyathā vā'stu jīvabhāvaḥ parātmanaḥ tadupādheranāditvānnānādenārśa iṣyate. atosya jīvabhāvo'pi nityā bhavati saṁsṛtiḥ na nivarteta tanmokṣaḥ kathaṁ me śrīguro vada. [192 & 193] That the Supreme Self has come to consider itself as the jiva, through delusion or otherwise, is a superimposition which is beginning less. That which is beginning less cannot be said to have an end ! So the jiva-hood of the Self must also be without an end, ever subject to transmigration. Please tell me, O revered Teacher, how then can there be 'moksha' (liberation) for the Self? ...

फकीरों से उनकी जात नहीं पूछा करतें हैं

फकीरों से उनकी जात नहीं पूछा करतें हैं ||  दुनियाँ में लोग खुशियां खोजा करते हैं |  फ़क़ीर अपने आप मैं डुबा करतें हैं ||  तुलसी से उनके राम नहीं पूछा करतें हैं |  फकीरों से उनकी जात नहीं पूछा करतें हैं ||  लोग अपने आप पे बड़ा गुमान किया करतें हैं |  फ़क़ीर सब कुछ लुटाकर बैठा करतें हैं ||  कबीर से उनका काम नहीं पूछा करतें हैं |  फकीरों से उनकी जात नहीं पूछा करतें हैं | |  मूर्ख "तुम्हें पता हैं मैं कौन हूँ " कहाँ करतें हैं |  फ़क़ीर "बुल्ला की जाने मैं कौन " कहाँ करतें हैं ||  बुल्ला  से उनके यार नहीं पूछा करतें हैं |  फकीरों से उनकी जात नहीं पूछा करतें हैं ||  धमकी "फलानो को लेके आएंगे " की दिया करतें हैं |  फकीरों को डराया मत करो, वो अपनी भी परवाह नहीं किया करतें हैं ||  कृष्ण से उनकी सेना नहीं पूछा करतें हैं |  फकीरों से उनकी जात नहीं पूछा करतें हैं ||  धर्म और ज्ञान को लेकर हम लड़ा करतें हैं |  फ़क़ीर तो अपना सर कटाकर बैठा करतें हैं ||  मीराँ से उनकी ...