Skip to main content

Chap 30: VIVEKA - Story of Jadabharata

If misunderstanding the Self to be the not-Self is bondage, the understanding of the Self, brought about by differentiating (viveka) the Self from the not-Self is the means to liberation. This episode deals with the thought process by which one can differentiate the Self from the not-Self.

jadbharat and raja rahugana

एक समय सिंध देश के राजा रहूगण तत्त्व ज्ञान प्राप्ति कि इच्छा से कपिल मुनि के आश्रम की ओर जा रहे थे। रास्ते में पालकी उठाने वाला एक कहार भाग गया तो बाकी तीन कहार जडभरत को पकड़ लाए। उन्होंने पालकी उठाई। सम्पूर्ण भरतखण्ड के राजा जो स्वयं अनेकों बार पालकी में बैठे थे, आज पालकी उठा रहे हैं। अपनी प्रारब्ध भुगतनी ही पड़ती है। प्रभु के ध्यान में निमग्न भरत जी की अनोखी दशा है। वे कभी व्याकुल हो रोते हैं तो कभी मन ही मन भगवान के दर्शन कर हँसते हैं। रास्ते में चींटी भी दिखती तो भरत जी कूद जाते जिससे बार-बार रहूगण का सिर पालकी से टकरा जाता। राजा ये सहन ना कर सके व क्रोध से जडभरत का अपमान करने लगे। बोले- “अरे सेवक, तू तो जीते जी ही मरा हुआ है, तुझे कुछ भाव ही नहीं है, ठीक से चल वरना मैं तुझे दंड दूंगा।”

जडभरत ब्रह्मज्ञानी हैं। क्रोधित राजा पर उन्हें दया आई कि ज्ञान लेने की इच्छा से जाते हुए राजा अंहकार से कितने भरे हुए हैं। दीनता की अपेक्षा इतना अंहभाव होगा तो कपिल मुनि राजा को विद्या नहीं देंगे। इसे अधिकारी बनना होगा। जडभरत ने अपना मौन तोड़ा व राजा रहूगण को ब्रह्मज्ञान का उपदेश किया।

भरत जी ने कहा- “राजन! केवल मैं ही नहीं सारा जगत ही जीते जी मृत-सा है, इसमें हर शरीर शव के समान है। सत्य तो केवल परमात्मा ही हैं।”

व्यवहारिक दृष्टि से ही भेद है, आत्मिक दृष्टि से तुम और मैं एक ही हैं। शरीर को शक्ति देता है मन और मन को बुद्धि परन्तु बुद्धि को प्रकाशित करने वाले तो केवल श्री हरि परमात्मा ही हैं। राजन हर जीव में परमात्मा हैं यही सोच कर मैं चींटी का भी ख्याल करते हुए इस प्रकार छलांग लगाते हुए चलता हूँ।

जडभरत के ऐसे विद्वता पूर्ण कथन सुनकर राजा रहूगण अचंभित रह गए, सोचने लगे यह कोई पागल नहीं, परमहंस है, ज्ञानी महात्मा हैं, अवधूत संत हैं। इन अलौकिक ब्रह्मनिष्ठ का अपमान करके मैंने बहुत क्षति कर दी। यह सोच राजा चलती हुई पालकी से कूद पड़े। जो मारने को तैयार था, अब वंदन कर रहा है।

भरत जी तो सच्चे संत थे। अपमान व सम्मान दोनों में ही सम रहे। रहूगण के सभी प्रश्नों के उत्तर देकर उन्होंने उसे ब्रह्मज्ञान दिया- “राजन इस मन को परमात्मा में लगा दो। मन के सुधरने पर ही जगत सुधरता है। इस मन को मृगबाल में लगाने के कारण ही मुझे बार-बार जन्म लेना पड़ा। तुम मन को दण्ड दोगे तो यमराज तुम्हें दण्ड नहीं देंगे।”

संसार को स्वप्नवत जानो और मन को शुद्ध करने के लिए संतों का समागम करो। सत्संग से ज्ञान की और संतों व गुरुजनों की सेवा से ब्रह्म की प्राप्ति होती है।

सद्गुरु के आसरे से ही इस भवाटवी से बाहर निकल सकते हैं। जीव की यात्रा परमात्मा से शुरू हुई है और इस मार्ग की अंतिम अवधि भी परमात्मा ही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Chapter 10: The Human Goal: Moksha - Story of Kotikarna

Bhikshu Kotikarna mentioned that Moksha is to understand your true nature. (अपने असली स्वरूप को पहचानना ही मोक्ष है।). However, for a majority of us the question would remain as beautifully asked by the student in Vivekachoodamani: भ्रमेणाप्यन्यथा वाऽस्तु जीवभावः परात्मनः तदुपाधेरनादित्वान्नानादेनार्श इष्यते॥ अतोस्य जीवभावोऽपि नित्या भवति संसृतिः न निवर्तेत तन्मोक्षः कथं मे श्रीगुरो वद॥ [- १९२ & १९३] bhrameṇāpyanyathā vā'stu jīvabhāvaḥ parātmanaḥ tadupādheranāditvānnānādenārśa iṣyate. atosya jīvabhāvo'pi nityā bhavati saṁsṛtiḥ na nivarteta tanmokṣaḥ kathaṁ me śrīguro vada. [192 & 193] That the Supreme Self has come to consider itself as the jiva, through delusion or otherwise, is a superimposition which is beginning less. That which is beginning less cannot be said to have an end ! So the jiva-hood of the Self must also be without an end, ever subject to transmigration. Please tell me, O revered Teacher, how then can there be 'moksha' (liberation) for the Self? ...

Chapter 4 The Yoga of Wisdom (Part 1)

  The most famous verse of the Gita (Chapter 4, Verse 7) यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भव- ति भारत । अभ्युत्थान- मधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्- ॥४-७॥ Yada yada hi dharmasya glanirbhavati bharata abhyuttanam adharmasya tadaatmanaam srujamyaham परित्राणाय- साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्- । धर्मसंस्था- पनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥४-८॥ Paritranaya sadhoonaam vinashayacha dushkritaam dharma samsthapanarthaya sambhavaami yuge yuge Whenever, O descendant of Bharata, there is decline of Dharma, and rise of Adharma, then I body Myself forth. For the protection of the good, for the destruction of the wicked, and for the establishment of Dharma I come into being in every age. ~ Chapter 4, Verse 7, 8 ✥ ✥ ✥ न त्वेवाहं जातु नासं न त्वं नेमे जनाधिपाः। न चैव न भविष्यामः सर्वे वयमतः परम्।।2.12।। “It is not that I did not exist at any time, nor you, nor these rulers of men, and surely it is not that we all shall cease to exist after this.” ~ Chapter 2, Verse 12 ✥ ✥ ✥ Questioner (Q):  In chapter 4, ...

Chapter 12: गृहस्थ जीवन (Married Life)

The second of the four ashramas or stages of life is  the household life or the Grihastha ashrama. Grihastha ashrama forms the  foundation of society. To care for the family, to extend the ambit of one’s  family beyond the walls of one’s home, to serve the society, to care for  others – all these form the very challenge as well as the beauty of this  stage of life.   For this, the interesting story of the famous poet  Maagha and his wife Vidyavati has been chosen. The great poet Maagha used to  give away in charity everything he received as gifts. Once, a brahmin  approached him for help to conduct his daughter's wedding. Maagha sold items  from his home and sent the money to the father. All arrangements were made,  but for golden ornaments; so the compassionate Maagha took the golden bangle  off his sleeping wife Vidyavati's wrist and sent it to the brahmin. In the  morning, when Vidyavati awoke, she took off the second b...